By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: मैनपुरी में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: विदाई के 24 घंटे बाद करंट से पिता की मौत
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
सनसनी

मैनपुरी में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: विदाई के 24 घंटे बाद करंट से पिता की मौत

Shabdmail News
Last updated: June 24, 2026 12:56 pm
Shabdmail News
Published: June 24, 2026
Share
SHARE
जितेन्द्र सिंह जीतू
आगरा मंडल प्रभारी
शब्द मेल समाचार

बेटी की डोली उठी, अगले दिन उठी पिता की अर्थी

मैनपुरी में बेटी को विदा कर खेत गया पिता, हाईटेंशन लाइन के करंट ने ले ली जान

Contents
      • जितेन्द्र सिंह जीतू आगरा मंडल प्रभारी शब्द मेल समाचार
  • बेटी की डोली उठी, अगले दिन उठी पिता की अर्थी

मैनपुरी में एक परिवार ने जिस घर से एक दिन पहले बेटी को हंसी-खुशी विदा किया था, उसी घर में अगले ही दिन मातम पसर गया। कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम देवकली में 40 वर्षीय सुनील की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि खेत के पास लगे बिजली के पोल और नीचे से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में लंबे समय से करंट उतर रहा था, जिसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शादी की खुशियां देखते ही देखते चीख-पुकार में बदल गईं।

मृतक की पहचान सुनील पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम देवकली थाना कुरावली के रूप में हुई है। सुनील के परिवार में तीन बेटे और दो बेटियां हैं। उसकी बेटी साधना की शादी 21 जून को धूमधाम से हुई थी। गांव देवकली में अवागढ़ से बारात आई थी और पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी संपन्न हुई थी। 22 जून को सुनील ने अपनी बेटी को हंसी-खुशी विदा किया था। परिवार अभी शादी की रस्मों और मेहमानों की विदाई में ही लगा था कि मंगलवार को यह दर्दनाक हादसा हो गया।

बताया गया कि मंगलवार को सुनील अपने खेत पर पौध लगाने के लिए गया था। खेत के पास बिजली का पोल खड़ा है, जिसके ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। आरोप है कि उसी पोल और लाइन की वजह से वहां करंट उतर रहा था। जैसे ही सुनील खेत पर काम कर रहा था, वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। उसकी चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे करंट से छुड़ाया और आनन-फानन में इलाज के लिए कुरावली सीएचसी लेकर जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

सुनील की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में एक दिन पहले बेटी की विदाई हुई थी, वहीं अब मातम पसरा हुआ है। बड़ी संख्या में परिजन और गांव के लोग अस्पताल पहुंच गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में हर कोई इस बात से दुखी है कि जिस पिता ने मेहनत-मजदूरी और खेती करके अपनी बेटी की शादी की, वह उसकी विदाई के अगले ही दिन दुनिया छोड़ गया।

पड़ोसी विकास राजपूत ने आरोप लगाया कि यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही का नतीजा है। उनका कहना है कि गांव के लोगों ने कई बार विभाग को बताया था कि हाईटेंशन लाइन काफी नीचे से गुजर रही है और इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद विभाग ने लाइन ऊंची कराने या दूसरी जगह से शिफ्ट कराने की जरूरत नहीं समझी। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई होती तो सुनील की जान बच सकती थी और शादी वाले घर में मातम न पसरता।

मृतक के चाचा राजकुमार ने बताया कि सुनील बेहद मेहनती इंसान था। वह खेती और मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। बेटी की शादी भी उसने अपनी मेहनत की कमाई से की थी। परिवार अब पूरी तरह टूट चुका है। परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता और बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं गांव के लोगों में भी हादसे को लेकर आक्रोश है और वे इसे सीधे-सीधे विभागीय लापरवाही बता रहे हैं।

थमता नजर आ रहा है ईरान अमेरिका विवाद
ऑपरेशन क्लीन हंट” की बड़ी सफलता, 11 साल से फरार बलवा का आरोपी गिरफ्तार
तातीयागंज: बिजली विभाग की लापरवाही ने ली एक और बेजुबान की जानकरंट की चपेट में आने से गाय की मौत
ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 300 किलो गांजा के साथ 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार
रांची से आ रही एयर एम्बुलेंस क्रैश : 7 लोग थे सवार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uncategorized

असम में कल, 9 अप्रैल 2026 को विधानसभा चुनाव

Shabdmail News
Shabdmail News
April 8, 2026
दिल्ली में मुहर्रम को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी: कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
कन्नौद। गुड़बेल से कन्नौद मार्ग पर मनरेगा के तहत लगाए गए छायादार वृक्षों की कटाई, ग्रामीणों में आक्रोश
धार्मिक आस्था के केंद्र हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई है :- लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया
भारत बन रहा ग्लोबल फार्मा हब, इसमें म.प्र. की बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: मैनपुरी में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: विदाई के 24 घंटे बाद करंट से पिता की मौत
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?