By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: स्टेशन पर महिला का बैग लेकर भागने वाला आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेशसनसनी

स्टेशन पर महिला का बैग लेकर भागने वाला आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

Shabdmail News
Last updated: September 20, 2026 3:31 pm
Shabdmail News
Published: September 20, 2026
Share
SHARE

आलोक अवस्थी उत्तर प्रदेश प्रभारी शब्द मेल समाचार

काकूपुर अंडरपास के नीचे से पुलिस ने दबोचा, चोरी के जेवर और 13 हजार रुपये बरामद
उत्तर प्रदेश। कानपुर नगर।शिवराजपुर रेलवे स्टेशन के पास फल खरीद रही महिला का बैग लेकर फरार होने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना कारित करने वाले आरोपित वीरेंद्र कुमार को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी किए गए दो पेंडेंट, एक जोड़ी पायल और 13 हजार रुपये बरामद किए हैं।

16 सितंबर को हुई थी घटना

हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव निवासी रुचि पत्नी अरविंद 16 सितंबर को बच्चों के साथ शिवराजपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी थीं। फल खरीदने के दौरान उन्होंने अपना बैग फल के ठेले के पास रख दिया था। इसी बीच मौका पाकर आरोपित बैग लेकर फरार हो गया था। बैग में 90 हजार रुपये नकद, जेवरात और जरूरी कागजात रखे थे।

जांच के बाद दबोचा

घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की। उपनिरीक्षक पुनीत कुमार, लोकेश सोलंकी और हेड कांस्टेबल राकेश चंद्र की टीम ने जांच के दौरान सुराग जुटाए। रविवार को टीम ने हाईवे स्थित काकूपुर अंडरपास के नीचे से जौहरनपुरवा निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

चोरी का सामान बरामद

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपित ने स्टेशन के पास से महिला का बैग ले जाने की बात स्वीकार की। तलाशी में उसके पास से दो पेंडेंट, एक जोड़ी पायल और 13 हजार रुपये बरामद हुए। बैग में 90 हजार रुपये के साथ दो चांदी के सिक्के, बिछिया, कान के टॉप्स, नाक का फूल, सोने का ओम और अन्य सामान भी था।

गिरफ्तार कर भेजा जेल

थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि घटना कारित करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मैनपुरी परिवार परामर्श केंद्र की पहल रंग लाई, बिखरता परिवार फिर से जुड़ा
मौसम विभाग ने किया, हाई अलर्ट देश के अनेक राज्यों में गर्मी का सितम जारी
लेनदेन के विवाद में साले पर टूटा लाठी-डंडों का कहर, पिता गिरफ्तार
टिकट कटेगा या फिर दल-बदल का खेल चलेगा
पंक्ति में बैठे डीएम, जनगणना कार्मिकों के साथ समझी जनगणना की बारीकियां
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uncategorized

आरबीआई का क्षेत्रीय स्तरीय कार्यक्रम रायगढ़ में आयोजित

Shabdmail News
Shabdmail News
May 21, 2026
ग्राम निबौरी के शिहुरा दारा शिकोह जंगल में पुलिस की कार्रवाई, तमंचा बनाने के उपकरण व दो बाइक बरामद
भगवान गणेश की अद्भुत कथा — विघ्नहर्ता से प्रथम पूज्य बनने तक
किसानो के हितों के लिए दिए मुख्यमंत्री यादव ने आदेश –
मिशन मोड में फार्मर रजिस्ट्री 12 म ई से 30 जून तक विशेष अभियान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: स्टेशन पर महिला का बैग लेकर भागने वाला आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?