आलोक अवस्थी उत्तर प्रदेश प्रभारी शब्द मेल समाचार
उत्तर प्रदेश।कानपुर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा दिवस’ के रूप में सेवा संकल्प अभियान के तहत पनकी मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। विधायक सुरेंद्र मैथानी की अगुवाई में आयोजित अभियान के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि स्वच्छता समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता को सेवा का माध्यम मानते हुए मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया गया है। उन्होंने लोगों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
अभियान के दौरान विधायक सुरेंद्र मैथानी सहित मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, मनीष बाजपेयी, जीतू बाजपेयी, प्रियंक सिंह चौहान, पवन सविता, आलोक तिवारी, भावना और अस्मिता निगम समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने झाड़ू लगाकर मंदिर परिसर की सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विपिन दुबे, विधानसभा कार्यालय प्रभारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने के लिए नागरिकों को प्रेरित करना रहा।

