By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: चोरी मामले में भूपदेवपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी गए सारे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
Uncategorized

चोरी मामले में भूपदेवपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी गए सारे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार

Shabdmail News
Last updated: August 5, 2026 1:43 pm
Shabdmail News
Published: August 5, 2026
Share
SHARE

रोशन यादव:  शब्द मेल समाचार छत्तीसगढ़

आरोपी से चोरी चांदी के पायल, बिछिया और POCO मोबाइल की शत-प्रतिशत बरामदगी

आरोपी को गांव लौटते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, पूछताछ में बुलेट चोरी का भी खुलासा

5 अगस्त, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के कुशल मार्गदर्शन पर संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना भूपदेवपुर पुलिस ने घर में चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी सनत कुमार उर्फ नानू साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया चांदी का एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछिया तथा POCO कंपनी का स्मार्ट मोबाइल सहित पूरा चोरीशुदा माल बरामद कर लिया गया है।

चोरी के संबंध में 4 अगस्त 2026 को ग्राम डोंगाढकेल निवासी घनश्याम साहू ने थाना भूपदेवपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 3-4 अगस्त की रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। सुबह करीब 4:30 बजे पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उसका पर्स, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड एवं स्कूल बैग घर के बाहर आंगन में पड़े हैं। कुछ देर बाद गांव के एक परिचित ने बताया कि उसने गांव के ही सनत कुमार साहू को उक्त सामान फेंकते हुए देखा था। घर की जांच करने पर आलमारी में रखे लगभग ₹20,000 कीमत के चांदी के पायल, ₹1,000 कीमत की चांदी की बिछिया तथा करीब ₹9,000 कीमत का POCO मोबाइल गायब मिले। रिपोर्ट पर थाना भूपदेवपुर में अपराध क्रमांक 112/2026 अंतर्गत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी गांव छोड़कर अपने परिचित के यहां लुक छिप रहा था, लेकिन पुलिस की सतत निगरानी, मुखबिर सूचना और प्रभावी घेराबंदी के चलते उसे गांव लौटते ही दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने रात करीब 2 बजे घर के मुख्य गेट से अंदर प्रवेश कर आलमारी से चांदी के जेवर एवं मोबाइल चोरी किया और पीछे के दरवाजे से फरार हो गया।

आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के चांदी के पायल, बिछिया एवं POCO मोबाइल ( कुल 30,000 रूपये) की शत-प्रतिशत बरामदगी की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने 4-5 जुलाई 2026 की रात थाना चंद्रपुर, जिला सक्ती क्षेत्र के एक मेडिकल स्टोर के सामने से बुलेट क्लासिक-350 (CG 13 BL 4096) भी चोरी की थी, जिसे उसने ग्राम बरक्षगुड़ा के पास मांड नदी किनारे झाड़ियों में छिपा दिया था। उक्त मोटरसाइकिल को थाना चंद्रपुर पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है।

गिरफ्तार आरोपी सनत कुमार उर्फ नानू साहू (29 वर्ष) निवासी ग्राम डोंगाढकेल, थाना भूपदेवपुर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश :

“संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई और चोरी गए माल की शीघ्र बरामदगी रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है। अपराध करने वालों की लगातार निगरानी की जा रही है और कानून से बचने का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक, प्रधान आरक्षक संजय भूषण तिर्की, आरक्षक हरिशंकर नायक, प्रदीप तिवारी एवं संतोष जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

महिला टी-20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान महामुकाबला: स्मृति मंधाना की शानदार पारी से भारत ने दिखाई ताकत
शिक्षा के बिना कोई समाज तथा राष्ट्र विकास नही कर सकता इसकी सार्थकता को बनाए रखना होगा
भारत-जापान शिखर सम्मेलन की तैयारियां तेज: रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की तैयारी
डीपापारा–पिपराही सड़क को मिली हरी झंडी: 3.48 करोड़ की स्वीकृति से बदलेगा अंचल का नक्शा, विकास कार्यों की लंबी फेहरिस्त जारी
पश्चिम बंगाल में अब तक का यादगार शपथग्रहण समारोह
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uncategorized

G7 सम्मेलन 2026 में भारत की बढ़ती ताकत: वैश्विक मंच पर प्रधानमंत्री मोदी ने रखा ग्लोबल साउथ का पक्ष

Shabdmail News
Shabdmail News
June 20, 2026
औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, कारखानों में लगातार मॉक ड्रिल और औचक निरीक्षण जारी
मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के 10 खिलाड़ियों का हुआ भारतीय अंडर-18 टीम में चयन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: चोरी मामले में भूपदेवपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी गए सारे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?