सिंधी हास्य नाटक ग्राउंड फ्लोर का मंचन सिंधु कला संगम नई दिल्ली के रंगकर्मियों ने किया।
नागपुर में पांच राज्यों के दस लेखक और कलाकार सम्मानित
सिंधी साहित्य सभा ने सिंधी साहित्य, चित्रकला, नृत्य कला, संगीत ,सिंधियत और सिंधी नाटक के क्षेत्र में 9 राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये गए।डॉ अंबेडकर सभागार में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिंधी समाज के प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे। संत श्री राजेश लाल अमरावती मुख्य अतिथि थे।श्री घनश्याम कुकरेजा डॉ. विनकी रुघवानी विशेष अतिथि थे। कार्यक्रम संयोजक श्री किशोर लालवानी ने अतिथियों का स्वागत किया। दिल्ली के रंग कर्मियों ने सिंधी हास्य नाटक “ग्राउंड फ्लोर” का मंचन किया। सिंधी साहित्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एसपी जयसिंघानी उम्र 98 वर्ष ने 1 मिनट का कैटवॉक प्रस्तुत कर चौंका दिया।
अखिल भारत सिंधी बोली साहित्य सभा का अवार्ड प्रोग्राम “सुहिणा सिंधी”
नागपुर में पांच राज्यों के दस लेखक और कलाकार सम्मानित
नागपुर 20 अप्रैल 2026 /अखिल भारत सिंधी बोली साहित्य सभा ने वर्ष 2024 -25 के लिए रविवार को नागपुर में सम्मान प्रदान किए। सिंधियत,भाषा विकास, नाटक, संगीत, चित्रकला आदि के क्षेत्र में कार्य करने वाले कलमकारों और कला धर्मियों को डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। पुरस्कार में 50 हजार की सम्मान निधि, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम संयोजक प्रख्यात लेखक और रंगमंच कलाकार श्री किशोर लालवानी नागपुर थे।
अखिल भारत सिंधी बोली साहित्य सभा ने
गायन और संगीत अवॉर्ड श्री गिरीश साधवानी मुंबई, साहित्य अवार्ड श्री आसुदो लछवानी भोपाल, सिंधियत अवार्ड अशोक मनवानी भोपाल नाटक अवार्ड मोहन टहलियानी दिल्ली, अदीब अवार्ड रोमा जयसिंघानी,मुंबई को दिया। लेंग्वेज प्रमोशन अवार्ड किशन रतनानी कोटा,चित्रकला अवार्ड संजना रामचंदानी मुंबई और फनकार अवॉर्ड कल्पना अशोक चेलानी, बड़ौदा को दिया गया। श्री विजय इसरानी, नई दिल्ली को वर्ष 2023 -24 के लिए सिंधियत अवार्ड दिया गया। कार्यक्रम में युवा नृत्यांगना काव्य नावानी, नई दिल्ली की नृत्य प्रस्तुति हुई।
सिंधी हास्य नाटक ग्राउंड फ्लोर का मंचन सिंधु कला संगम नई दिल्ली के रंगकर्मियों ने किया।

