गगनेश तिवारी : ब्यूरो शब्द मेल समाचार बिल्हौर कानपुर नगर
Breaking news
शिवराजपुर, कानपुर नगर:
उत्तर प्रदेश में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कानपुर कमिश्नरेट पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार गठित टीम ने थाना शिवराजपुर क्षेत्र से गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से वांछित एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
*मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी*
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) और सहायक पुलिस आयुक्त (बिल्हौर) के नेतृत्व में शिवराजपुर पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान *दीपक उर्फ दीपू* (उम्र 40 वर्ष), पुत्र छेदी सिंह, निवासी गौरैन निवादा, थाना शिवराजपुर के रूप में हुई है। अभियुक्त के खिलाफ *गैंगस्टर एक्ट (धारा 3(1))* के तहत मामला दर्ज था।
*न्यायालय में किया गया पेश
पुलिस टीम ने अभियुक्त को 13 मई 2026 को सुबह 11:20 बजे गिरफ्तार किया। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय माती, कानपुर देहात भेजा गया है।
*सराहनीय रही पुलिस टीम*
इस सफल कार्रवाई में मुख्य रूप से निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों की भूमिका रही:
उ०नि० श्री हेमंत कुमार, थाना शिवराजपुर
उ०नि० श्री अश्वनी कुमार, थाना शिवराजपुर

