By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: किडनी कांड में बड़ा झटका: डॉ. दंपती समेत तीन की जमानत याचिका खारिज
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेश

किडनी कांड में बड़ा झटका: डॉ. दंपती समेत तीन की जमानत याचिका खारिज

Shabdmail News
Last updated: May 22, 2026 1:07 pm
Shabdmail News
Published: May 22, 2026
Share
SHARE

आलोक अवस्थी उत्तर प्रदेश प्रभारी शब्द मेल समाचार

कानपुर। चर्चित किडनी ट्रांसप्लांट कांड में फंसे आहूजा अस्पताल के संचालकों को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। जिला जज की अदालत ने आहूजा अस्पताल की संचालक डॉ. प्रीति आहूजा, उनके पति डॉ. सुजीत सिंह आहूजा तथा एजेंट शिवम अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने मामले को गंभीर अपराध मानते हुए राहत देने से इनकार कर दिया।

बताया जा रहा है कि रावतपुर स्थित आहूजा अस्पताल में बीती 29 मार्च को बिहार के एक छात्र आयुष कुमार की किडनी ट्रांसप्लांट किए जाने का मामला सामने आया था। ऑपरेशन के बाद छात्र की हालत बिगड़ने पर उसे मेडीलाइफ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि ट्रांसप्लांट प्रक्रिया में कई लोगों की भूमिका संदिग्ध रही।

इस मामले में पुलिस ने अब तक 10 आरोपियों को जेल भेजा है। इनमें आहूजा अस्पताल की संचालक डॉ. प्रीति आहूजा, डॉ. सुजीत सिंह आहूजा, एजेंट शिवम अग्रवाल, मेडीलाइफ अस्पताल के मालिक समेत कई अन्य लोग शामिल हैं। वहीं एक आरोपी डॉ. मुस्तर अली ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था।

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि आरोपियों का किडनी ट्रांसप्लांट से कोई सीधा लेना-देना नहीं है और उन्हें झूठा फंसाया गया है। वहीं अभियोजन पक्ष की ओर से डीजीसी क्रिमिनल ने अदालत को बताया कि यह पूरा मामला संगठित गिरोह के रूप में संचालित किया जा रहा था और सभी आरोपियों की इसमें अलग-अलग भूमिका रही है।

अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि अवैध किडनी ट्रांसप्लांट मानवता के खिलाफ गंभीर अपराध है। कोर्ट ने माना कि प्रथम दृष्टया आरोपियों की संलिप्तता सामने आती है, इसलिए जमानत दिए जाने का कोई आधार नहीं बनता। इसके बाद तीनों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी गई।

कानपुर मेट्रो के पांच नवनिर्मित एलिवेटेड स्टेशन अक्षय ऊर्जा के बेहतर उपयोग से दिखा रहे बचत की राह
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री,योगी आदित्यनाथ की सरकार में हुआ नये मंत्री मण्डल का विस्तार
गौआश्रय स्थल, बौसर में अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: बस-ट्रक भिड़ंत में दो की मौत, 13 घायल
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
उत्तर प्रदेश

पति पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिया पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

Shabdmail News
Shabdmail News
July 3, 2026
पद्मश्री भारत भूषण त्यागी बोले- प्राकृतिक खेती से ही सुधरेगी साख, सरकार के सामने रखे सुझाव
Breaking news – शिवराजपुर पुलिस को सफलता, वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
प्रधानमंत्री मोदी की G7 शिखर सम्मेलन में अहम बैठकें: भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका
उज्जैन भूमि सौदे को लेकर सियासत तेज: आरोप, प्रत्यारोप और राजनीतिक घमासान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: किडनी कांड में बड़ा झटका: डॉ. दंपती समेत तीन की जमानत याचिका खारिज
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?